बता दें की कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्य प्रेम की कथा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को एक मोटी रकम दी है। एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक ने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस में बढ़ोतरी करते हुए इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये का शुल्क लिया है,और इतना ही नहीं, कियारा को फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है।
वहीं 29 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह दूसरा मौका है जब कार्तिक और कियारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 2 में धमाल मचा चुके हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। 29 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह दूसरा मौका है जब कार्तिक और कियारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 2 में धमाल मचा चुके हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।