अब देहरादून के चारों कोनों पर बनेंगे अत्याधुनिक स्मार्ट वेंडिंग जोन, बदलेगी सूरत

By New31 Uttarakhand

बता दें की राजधानी में लोगों को जल्द ही बेतरतीब ठेलियों की वजह से ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर निगम देहरादून शहर के चार कोनों पर अत्याधुनिक स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाएगा। जहां एक ही जगह पर फल-सब्जी खरीदने की सुविधा होगी।प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने मंगलवार को नगर आयुक्त मनुज गोयल को इस बारे में निर्देश दिए। हाल ही में प्रमुख सचिव शहरी विकास का कार्यभार संभालने के बाद आरके सुधांशु एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

वहीं उन्होंने देहरादून की समस्याओं का अध्ययन करने के बाद 10 प्राथमिकताएं तय करने को कहा है। इन प्राथमिकताओं के तहत ही राजधानी की सूरत बदलेगी।बुधवार को नगर आयुक्त से बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी के चार कोनों पर चार ऐसे वेंडिंग जोन बनाए जाएं, जो अत्याधुनिक हों। जहां फल, सब्जी की खरीदारी का अवसर मिले। जहां पार्किंग की सुविधा हो ताकि सड़कों से ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो।कहा कि शहर में ठेलियों का प्रचलन कम करते हुए ये वेंडिंग जोन गंगटोक की तरह तैयार किए जाएंगे। इनके भीतर एक ओर जहां पार्किंग सुविधा होगी तो दूसरी ओर सब्जी सप्लाई करने वाले वाहनों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि नगर निगम के पास जमीन उपलब्ध है। जल्द ही चारों वेंडिंग जोन के लिए स्थान का चिह्नीकरण करके प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।बता दे की प्रेमनगर, राजपुर, धर्मपुर के निकट और आईएसबीटी के निकट बनेंगे स्मार्ट वेंडिंग जोन

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.