यहां उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जाम ने किया बेहाल, फिर मोर्चा संभालने खुद उतरे कप्तान

By New31 Uttarakhand

पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की ऐसी भीड़ उमड़ी की मॉल रोड,गांधी चौक, पिक्चर पैलेस सहित कई जगह जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस के भी जाम खोलने में पसीना छूट गए। ऐसे में शहर के कोतवाल और एसपी ट्रैफिक ने मोर्चा संभाला। बता दें की वीकेंड के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि जाम खोलने में पुलिस के पसीने छूट गए।

ऐसे में कप्तान को खुद मोर्चा संभालने उतरने पड़ा। वहीं दूसरी तरह मुख्य सचिव एसएस संधू भी यहां मॉल रोड के निरीक्षण पर पहुंचे। शुक्रवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। शहर में मॉल रोड,गांधी चौक, पिक्चर पैलेस सहित कई जगह जाम लग गया। पुलिस के भी जाम खोलने में पसीना छूट गए। वहीं ऐसे में शहर कोतवाल और एसपी ट्रैफिक ने मोर्चा संभाला। दूसरी तरफ मुख्य सचिव एस एस संधू भी मसूरी निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मालरोड सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.