यहां रोडवेज की बस पलटने से उसमें सवार एक दर्जन यात्री हुए घायल

By New31 Uttarakhand

रामनगर से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस नेशनल हाईवे 309 ग्राम टांडा के समीप एक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई ,जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में की पुकार मच गई मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को 108 एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा घायलों को उपचार करने के बाद हरी चंद्रा निवासी नया गांव की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया बाकी अन्य घायलों को उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई मामले में पुलिस एवं परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है वही बस में सवार घायल एक यात्री ने बताया कि एक बाइक सवार द्वारा ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.