देहरादून में सिंगर पवनदीप राजन ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू

By New31 Uttarakhand

मशहूर गायक और इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन ने कल शाम दून में अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। पवनदीप ने आने वाला कल जाने वाला है..शायद कभी ये कह सकूं मैं तुमको…जैसे सुपरहिट गीत गाने शुरू किए तो दर्शक झूम उठे,वैसे भी ये तो सब जानते है की पवनदीप राजन जब गाते है तो अछे अछे लोग उनके गीतों पर थिरकने लगते है। वहीं पवनदीप राजन की गाने के दौरान दर्शक बेडू पाको बारों मासा… जैसे कई पहाड़ी गानों पर भी खूब नाचे है ,कुछ फैंस पवनदीप राजन के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आये।वहीं सूचना विभाग और एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में बन्नू ग्राउंड, रेसकोर्स देहरादून में पांच दिवसीय ‘नौ वर्ष उत्कर्ष के’ विकास, संस्कृति का महोत्सव, देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक दुर्गेश लाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा का सुरक्षित संचालन किया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने देश हित में कार्य किए हैं। इन सालों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण और अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते नौ साल में देश की तस्वीर बदलने पर काम हुआ है। कार्यक्रम में 50 से अधिक स्टॉल के माध्यम से ग्रामीण उत्तराखंड के खानपान के साथ ही मोटे अनाज से बने उत्पादों को भी दर्शाया गया। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.