राज्य में खराब रहेगा मौसम, छह जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के छह जिलों में शुक्रवार को बारिश होने के साथ तेज गर्जन और हवा चलने की संभावना है। जबकि प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विभाग ने इन इलाकों के लोगों को मौसम खराब होने के दौरान पक्के घरों में रहने की हिदायत दी है।भले ही इस साल कई बार मौसम बदलने से दूनवासियों को गर्मी से राहत मिली हो। लेकिन, कल यानी तीन जून से दून की गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने तीन जून से 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि आज यानी शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।इस साल मार्च, अप्रैल और मई में कई बार मौसम ने करवट ली। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, कि इस बार प्री मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब तीन से 20 जून तक दून में अच्छी गर्मी पड़ने के आसार हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.