राजधानी में बारिश ने मचाया तांडव ,10 डिग्री गिरा पारा

By New31 Uttarakhand

बता दें की देहरादून में मई माह के अंतिम दो दिनों में लगभग पूरे महीने के बराबर बारिश दर्ज की गई है। 30 और 31 मई में मौसम विभाग ने 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। जबकि, 29 दिनों में 52 मिलीमीटर वर्षा हुई, कुल मिलाकर पूरे मई माह में 102 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पिछले 48 घंटे में मसूरी में करीब 90 मिलीमीटर और सहस्रधारा में 48 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान दून के पारे में भी लगभग 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज ओंर कल भी प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश की आशंका जताई है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय इलकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हो सकती है।दून में भी गरजा के साथ तेज बौछारें और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.