Sakshi Murder: साक्षी की इस दोस्त ने बताएगी साहिल की पूरी सचाई!

By New31 Uttarakhand

बता दें की दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में की गई साक्षी की हत्या की तह तक पहुंचने के लिए पांच किरदार अहम हैं, जिसमें साक्षी के चार दोस्त और सहेली है, जबकि एक आरोपी का दोस्त शामिल है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द ही अन्य लोगों से पूछताछ करेगी।साक्षी की हत्या के बाद कई किरदार सामने आए हैं। इसमें सबसे अहम किरदार प्रवीण है, जो साक्षी का सबसे पुराना दोस्त बताया जा रहा है, जिसके नाम का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर गुदवाया था।शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि साक्षी दोबारा से प्रवीण से बातचीत करने लगी थी और आरोपी से दूरियां बना ली थी, जिससे वह काफी गुस्से में था और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। इस खुलासे के बाद प्रवीण से पूछताछ जरूरी है। सूत्रों का कहना है कि प्रवीण फिलहाल यूपी के जौनपुर में है। पुलिस ने उससे संपर्क कर उसे तफ्तीश में जुड़ने के लिए नोटिस दिया है। दूसरा किरदार साक्षी की सहेली नीतू है। साक्षी एक माह से नीतू के घर में ही रह रही थी।नीतू का पति फिलहाल किसी मामले में तिहाड़ में बंद है। नीतू ने ही बताया था कि साक्षी की साहिल से तीन साल से दोस्ती थी। पुलिस अधिकारी का मानना है कि नीतू के पास दोनों की दोस्ती और नाराजगी के बारे में अहम जानकारी हो सकती है, इसलिए उससे पूछताछ करना जरूरी है।उसके बाद साक्षी की दोस्त आरती है। आरती वह लड़की है, जिससे साक्षी मौत से पहले आखिरी बार मिली थी। हत्या से कुछ देर पहले साप्ताहिक बाजार में दोनों की मुलाकात हुई थी।

वहीं आरती ने दावा किया था कि साक्षी ने उसे बताया था कि साहिल उसका पीछा कर परेशान कर रहा है। अगला किरदार अजय उर्फ झबरू है। बताया जा रहा है कि झबरू साक्षी का दोस्त है और शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि वह इलाके का दबंग है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने खुलासा किया है कि झबरू ने साहिल को साक्षी से दूर रहने को लेकर धमकी दी थी। इस खुलासे के पीछे के तथ्यों की जानकारी लेने के लिए पुलिस जल्द ही झबरू से पूछताछ कर सकती है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण किरदार आकाश है। आकाश साहिल का दोस्त है। साक्षी की हत्या करने से पहले साहिल को उसके साथ बातचीत करते हुए देखा गया है। पुलिस के पास इनके बीच हो रही बातचीत के फुटेज मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि उसे हत्या के बारे में कोई जानकारी थी या नहीं। साथ ही हत्या में उसकी कोई भूमिका तो नहीं है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.