WHEATGRASS के सेवन से होते है ये चमत्कारी फायदे

By New31 Uttarakhand

बता दें की जब सवाल हेल्थ का आता है तो ऐसे में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अगर आप एक हेल्दी लाइफ जाना चाहते है तो प्राकृतिक फल,सब्जियों और जड़ी-बूटियों को अपने डेली फूड रूटीन का हिस्सा जरूर बनाए। आप कई बार पार्क गए होंगे और घास पर बैठे होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि ये घास सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। व्हीटग्रास यानी घास एक पॉवरफुल सुपरफूड्स में से एक है, जिसे रोजाना खाने की आदत डाली जानी चाहिए।बता दें कि इस जूस में एंटी आक्सिडेंट,एंटी इन्फ्लेमेशन व एंटी इंफेक्शन गुण होते है जो आप के स्वास्थ्य को बढ़ाते है। इसके यह गुण आप को फ्री रेडिक्लस के द्वारा होने वाले नुकसान से भी बचाते है और एंजिंग के लक्षणों को रोकते है। सेल्स को भी दुबारा जेनरेट होने में मदद करते है।

वहीं अगर आप इस जूस को सुबह उठते ही पीते हैं तो आप को इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों का भी लाभ मिलेगा और आप स्वयं को ट्यूमर व कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा सकेंगे।वहीं यह जूस शरीर को मजबूत बनाता है और इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। व्हीटग्रास जूस एंटी ऑक्सीडेंट्स,अमीनो एसिड व फाइबर से भरपूर है। इसलिए यह के शरीर के लिए विभिन्न रूप से लाभकारी है। इसका सेवन पाचनतंत्र, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ वाइरल इंफेक्शंस से भी बचाता है। व्हीटग्रास जूस मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने का काम करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। व्हीटग्रास थायलाकोइड्स से भरपूर होता है, जो की पौधों में पाए जाने वाले छोटे कंपार्टमेंट्स होते हैं। इनमें क्लोरोफिल पाया जाता है। वहीं थायलाकोइड्स वजन घटाने में आपकी काफी मदद कर सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.