बीकेटीसी ने कमाए VIP श्रद्धालुओं से अब तक 24 लाख, अक्षय, कंगना और कई सितारों ने किए दर्शन

By New31 Uttarakhand

बता दें की केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में वीआईपी श्रद्धालुओं से अब तक बीकेटीसी ने 24 लाख रुपये कमाए हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पहली बार दोनों धामों में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत आने वाले अतिथियों से दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क की व्यवस्था शुरू की है। 8241 वीआईपी अतिथि केदारनाथ व बदरीनाथ में दर्शन कर चुके हैं।बीकेटीसी ने देश के प्रमुख मंदिरों की तर्ज पर वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए शुल्क की व्यवस्था शुरू की है।

वहीं 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से 26 मई तक बीकेटीसी को नई व्यवस्था से 24,72, 300 लाख की आय प्राप्त हुई है। इसमें केदारनाथ धाम में 2922 वीआईपी ने दर्शन किए। जिनसे 8,76,600 रुपये और बदरीनाथ धाम में 5319 वीआईपी से 15,95,700 रुपये की आय हुई है।शुल्क व्यवस्था के लिए बीकेटीसी ने चारधाम यात्रा से पहले तिरुपति बाला जी, वैष्णों देवी, महाकाल व सोमनाथ धाम में पूजा व मंदिर प्रबंधन व्यवस्था के अध्ययन किया था। रिपोर्ट के आधार पर पहली बार बीकेटीसी ने बोर्ड बैठक में 300 रुपये प्रति वीआईपी से शुल्क लेने का निर्णय लिया था।बीकेटीसी की ओर से वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराने के साथ प्रसाद भी देती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.