जागेश्वर धाम पहुंचे बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार ,भोलेनाथ की भक्ति में दिखे लीन

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने रविवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।

वहीं अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हैं। इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल में हाथ आजमाया। एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम के तहत हुए मैत्री मैच में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर वॉलीबॉल खेला।

साथ ही मैच में आईपीएस अधिकारी और पुलिस के खिलाड़ी भी शामिल रहे। इस दौरान एक मैच अक्षय कुमार की टीम ने तो दूसरा मैच एडीजी अमित सिन्हा की टीम ने जीता। अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड आए हुए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.