राज्य की पहली वंदे भारत को लेकर लोगों में दिखा उत्साह ,लोगों में सेल्फी लेने की लगी होड़

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन को लेकर दून में सुबह से ही गजब का उत्साह था। ट्रेन के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। वंदे भारत ट्रेन भी फूलों से सजाई गई थी। हर कोई इस पल को सेल्फी, फोटो, वीडियो में हमेशा के लिए संजो लेना चाहता था।उत्तराखंड से पहली बार चलने जा रही इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा था। प्लेटफार्म पर सजे मंच से नेता इस पल को प्रदेश के लिए सपना बता रहे थे तो कोई कह रहा था कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य से कभी वंदे भारत ट्रेन चलेगी, यह सोचा भी नहीं था।प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में बच्चे अंदर जाकर देखने के लिए लालायित थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से स्टाफ उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहा था। बच्चों के चेहरे पर उनकी खुशी अलग से जाहिर हो रही थी।बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली से बटन दबाकर इस ट्रेन का उद्घाटन करना था। नौ बजे से ही स्टेशन पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

वहीं स्कूली बच्चों के साथ ही हर उम्र-वर्ग के लोग ट्रेन में यात्रा करने के लिए भी पहुंच रहे थे। 10 बजे तक स्टेशन परिसर में बना मंच लगभग भर गया था।भाजपा नेता भी वंदे भारत को लेकर उत्साहित थे और ट्रेन के आगे भाजपा का झंडा लहराकर फोटो ले रहे थे। वहीं, भारत माता की जयकार के साथ वीडियो बना रहे थे।वंदे भारत के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से लेकर कई मंत्री, स्थानीय विधायक और सांसद पहुंचे। इससे नौ बजे से ही लालपुल से दर्शनलाल चौक तक का यातायात प्रभावित रहा। कई वीआईपी भी इस जाम में फंस गए। वीआईपी को निकालने के प्रयास में यातायात करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा।उत्तराखंड से चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन को लेकर देहरादून रेलवे स्टेशन परिसर में गजब का उत्साह था। ट्रेन को मांगलगीत दैणा होयां खोली का गणेशा हे. बजाकर रवाना किया किया। हर किसी ने इस दिन को ऐतिहासिक और यादगार बताया।इससे पहले कलाकारों ने पारंपरिक परिधान में लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। मांगल गीत दैणा होयां खोला का गणेशा हे… मंगल कार्यों, सांस्कृतिक संध्याओं समेत पहाड़ में अक्सर गुनगुनाया जाता है। गढ़ रत्न लाेक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने इस गीत में देवताओं को प्रसन्न और प्रकट होने का आह्वान किया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.