राज्य में बिगड़ा मौसम ,कुछ घंटों की बारिश ने मचाया तांडव, महिला की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

देर शाम प्रदेश के कई जिलों में कुछ घंटे की बारिश आफत बनकर आई। यमुनोत्री में एक महिला की पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई।

जबकि कई जगह भारी नुकसान हुआ है।प्रदेश के कई जिलों में देर शाम से बारिश के साथ ही तेज तूफान भी चला, जिससे कई क्षेत्रों में नुकसान की खबरें सामने आई। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक विशालकाय पेड़ होटल पर गिर गया, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गुरुवार देर शम तेज आंधी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे के पास एक भारी पेड़ होटल में जा घुसा। इस दौरान होटल के किचन में ही सास-बहू बैठे थे।इस हादसे में होटल संचालक की पत्नी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बचे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.