उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट किया घोषित, 10वीं में टिहरी के सुशांत और 12वीं में जसपुर की तनु ने किया टॉप

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड ने आज रिजल्ट जारी कर दिया है ,बता दें की इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। वहीं आज माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में परीक्षाफल जारी कियाहै ,और इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,27,324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और इसका परीक्षाफल 80.98 प्रतिशत रहा।

साथ ही इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 1,32,115 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। और परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत रहा।वहीं इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।और हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.