रामनगर में आज सैकड़ों ग्रामीणों ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय पहुंच कर अपना विरोध दर्ज कराया हालांकि विधायक कार्यालय के बाहर मौजूद भारी पुलिस बल ने एक भी प्रदर्शनकारी को कार्यालय के अंदर नहीं घुसने दिया आपको बता दें कि सरकार द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं .
जिसको लेकर कई विभागों द्वारा सरकारी जमीन को खाली कराने को लेकर उसमें कब्जा कर बैठे लोगों को नोटिस देकर घर खाली करने की चेतावनी दी गई है सरकार के इस आदेश का लगातार पीड़ित विरोध कर रहे हैं भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की वक्ताओं ने कार्यालय में विधायक की मौजूदगी ना होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि एक ना एक दिन विधायक को जनता के बीच आकर जवाब देना पड़ेगा और जब तक सरकार अपना आदेश वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.