राज्य में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, यमुनोत्री हाईवे हुआ बंद

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। साथ ही आपको बता दें की यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा के पास मलवा और पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित हो गया। जिससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोग भी फंस गए हैं।बता दें की मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भीं जारी किया था। और आज और कल यानी की 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया था कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.