‘जो अब खुलकर बोल रहे हैं वो गलत…,’ ‘रीटा रिपोर्टर’ ने खोली मेकर्स केआरोपों की पोल

By New31 Uttarakhand

बता दें की तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिनों इस शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा था। फिर मोनिका भदौरिया उनके सपोर्ट में आई और अब अभिनेत्री प्रिया अहूजा ने भी शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रिया अहूजा इस शो में रीटा रिपोर्टर का रोल निभाती थीं। उन्होंने कहा कि हां शो में शोषण और भेदभाव तो होता ही है।

उन्होंने बताया कि उनके काम मांगने पर अभिनेत्री को मना कर दिया गया। प्रिया अहूजा ने शैलेष लोढ़ा, जेनिफर और मोनिका के आरोपों का समर्थन किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि मैं उस डायरेक्टर की पत्नी हूं, जिसने इन लोगों के साथ 14 साल तक काम किया है। तो अगर मुझे रिस्पेक्ट नहीं मिली है तो मुझे लगता है कि मोनिका जैसे लोग जो अब सामने आ रहे हैं वो गलत नहीं हैं। उन्होंने मुझे नौ महीने से शो पर नहीं बुलाया है, क्योंकि मालव के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है।प्रिया ने यह भी कहा कि शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर ने असित मोदी का सपोर्ट किया तो जेनिफर ने कहा था कि शो पर पुरुषों का प्रभुत्व है। प्रिया ने कहा कि हां शो पर 100% पुरुषों का प्रभुत्व है। मैं हैरान हूं कि मंदार ने ऐसा क्यों कहा है, जबकि जेनिफर और मंदार तो अच्छे दोस्त हैं।

उनके परिवार के भी आपस में अच्छे संबंध हैं। प्रिया ने आगे कहा, ‘असित कुमार मोदी, सोहेल रामानी या जतिन बजाज ने कभी भी मुझसे बुरा बर्ताव नहीं किया लेकिन मालव से शादी के बाद उन्होंने मेरे ट्रैक का काम कर दिया था। वह पहले की तरह नहीं रहा। प्रेग्नेंसी के बाद मुझे मेरे ट्रैक की कोई जानकारी नहीं रही और फिर मालव ने शो छोड़ दिया। मैंने असित भाई को कई बार मैसेज भी किया। हालांकि, उनकी ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आती।’प्रिया ने कहा, ‘कई बार वो मुझसे कहते हैं- अरे तुझे काम करने की क्या जरूरत है मालव काम कर रहा है न? मेरी एक पहचान है। मुझे यह काम इसलिए नहीं मिला था कि मैं मालव की पत्नी हूं। मैं मालव से शादी से पहले इस शो का हिस्सा रही हूं। मुझे कभी भी उनकी तरफ से सही रेस्पांस नहीं मिला।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.