चोरगलिया में ओवरलोड वाहन की चपेट मैं आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के चोरगलिया मुख्य राज्य मार्ग पर एक ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है ,आपको बता दें स्विही सिंह पत्नी संदीप सिंह जो चोरगलिया स्थित एक किराए के मकान में रहा करते है.

बता दें की महिला सुबह सिडकुल मैं काम करने के लिए जाते समय ओवरलोड ट्रक की चपेट में आ गई और ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी है, वही इसकी सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची और ओवरलोड से भरे वाहन को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वही ओवरलोड वाहन चला रहे चालक मौके से फरार हो गए है .

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.