बॉलीवुड के फेमस गायक सोनू निगम ने की टिहरी झील में की बोटिंग

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉलीवुड गायक सोनू निगम बांध देखने टिहरी पहुंचे। उन्होंने झील में बोटिंग और पैरा-सेलिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की झील एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बहुत शानदार स्थान है। इसको और प्रमोट करने की जरूरत है। निगम ने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए भी यह बेहतर डेस्टिनेशन बन सकता है।गायक को अपने बीच देखकर प्रशंसक और बोट संचालक काफी खुश नजर आए। निगम ने झील में स्पीड बोटिंग और पैरा-सेलिंग का लुत्फ उठाया।

साथ ही उन्होंने बताया कि मसूरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में पूछने के बाद वह टिहरी झील आए हैं। बांध की विशाल झील देखकर वह काफी अभिभूत नजर आए।उत्तरायणी भागीरथी समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि सोनू निगम ने अगली बार दो-तीन की छुट्टी लेकर फुर्सत से टिहरी झील में एडवेंचर का वादा किया है। बोटिंग करने के बाद उन्होंने झील किनारे बने रेस्तरां में पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। निगम ने कहा कि पहाड़ में टिहरी झील का नैसर्गिंक दृश्य काफी रोमांचित करने वाला है। सरकार को इसे प्रमोट करने के प्रयास करने चाहिए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.