पहाड़ से मैदान तक बारिश के आसार, चारधाम यात्रियों को संभलकर जाने की दी गई है सलाह

By New31 Uttarakhand

बता दे की राज्य में अगले एक हफ्ते तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक जहां प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार से बारिश होने के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में 23 और 24 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। मई में बारिश होने से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी बढ़ेंगी।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। अब एक बार फिर प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। अगर पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश होगी तो हिमपात के भी आसार हैं।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 19 मई से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 23 और 24 मई से पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.