बता दें की उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां गंगोलीहाट बारात से वापस लौट रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार ये जीप देर रात बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जिसमें चिराग बाफिला ग्राम बिलात की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पुष्कर कुमार सागुडी सानी खेत निवासी और राजेन्द्र राम बडेत घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद घायलो को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डा. सिद्धार्थ पाटनी ने चिराग को मृत घोषित किया।
वहीं अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।साथ ही आपको बता दें की वाहन चालक का नाम प्रबीन बाफिला बताया जा रहा है। वहीं मौके पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, एएस आई बाला कुमार संजय कुमार नीरज बिष्ट,नीरज चंद मौजूद रहे।