The Kerala Story: फिल्म देखने पहुंची मंत्री रेखा आर्य,जानिए फिल्म देखने के बाद क्या बोलीं मंत्री रेखा आर्य ?

By New31 Uttarakhand

बता दें की युवक और युवतियां अपनी संस्कृति को समझ सकें और किसी ट्रैप में न फंसे इसके लिए द केरल स्टोरी फिल्म को देश के हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में दिखाया जाना चाहिए। यह कहना है महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का।

साथ ही उन्होंने यह बात देहरादून के एक सिनेमा हॉल में विभाग की अधिकारियों संग फिल्म देखने के बाद कही।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने फिल्म देखने के बाद कहा कि यह एक फिल्म मात्र नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली घातक घटनाओं का स्वरूप है। मंत्री ने कहा फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।इस फिल्म को देखने के बाद उनका स्पष्ट मानना है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए समाज में बेटियों एवं महिलाओं को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वहीं ऐसे मुद्दे पर यदि वे समय रहते जागरूक होंगी तो खुद को और समाज को सुरक्षित कर आदर्श राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सकेंगी।मंत्री ने कहा कि इस फिल्म को देखकर वह स्तब्ध हैं। कहा कि हमें बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की जरूरत है। किशोरियां एवं महिलाएं अपने को मानसिक रूप से मजबूत करें और समाज विरोधी घटनाओं से सतर्क रहें।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.