10th Result 2023: 12वीं के रिजल्ट के बाद अब सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

By New31 Uttarakhand

बता दें की केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे जारी किए तो वहीं दोपहर बाद सीबीएसई की ओर से 10वीं के परिणाम घोषित किए गए। 10वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन के 90.61 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं में देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर मिलेगा।सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

साथ ही आपको बता दें की इस बार 12 वीं में इस बाद 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले इस बार 6.01% आगे रहीं। इस साल 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट उत्तर्णी हुए हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में छह फीसदी अच्छा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 90.68 रहा है, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है।देशभर में सीबीएसई के 16 रीजन हैं। देहरादून रीजन 15वें स्थान पर।

वहीं बीते साल के मुकाबले पास प्रतिशत में 5.13 फीसद की गिरावट आई है। 2021-22 में 85.39 फ़ीसदी पास प्रतिशत रहा था। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं। बोर्ड के अधीन 155 अटल उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पहली बार बोर्ड परीक्षा दी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.