बता दें की उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ये कहा है कि 2017 में जिस समय कांग्रेस की हार हुई लगभग संपूर्ण नेतृत्व उनके हाथ में था। यदि कांग्रेस का नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई का प्रयास भी मुझे ही करना चाहिए।आज दिल्ली में मेरा अंतिम राजनीतिक प्रवास होगा। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का।
वहीं उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेतृत्व को कर्नाटक की जीत के लिए बधाई देने दिल्ली जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अब अपने जीवन की शेष शक्ति को उत्तराखंड कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए लगाना चाहते हैं, क्योंकि यह तो तथ्य है कि 2017 में जिस समय कांग्रेस की हार हुई लगभग संपूर्ण नेतृत्व उनके हाथ में था।
साथ ही आपको बता दें की हरदा ये भी बोले कि अगर कांग्रेस का नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई का प्रयास भी मुझे ही करना चाहिए। वहीं इतना तो जरुर है कि इस भरपाई के लिए मैं एक सामान्य कांग्रेसजन जो किसी पद की आकांक्षा में नहीं है, के रूप में कार्य करूंगा और पार्टी को चतुर्दिक निरंतर शक्ति देता रहूंगा।