अब तिहरे हत्याकांड से पिथौरागढ़ में मची सनसनी, युवक ने परिवार के तीन लोगों का किया कत्ल

By New31 Uttarakhand

पिथौरागढ़ जिले में एक युवक ने तिहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दे डाला।वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। युवक ने परिवार के लोगों को ही मौत के घाट उतार दिया।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई।

एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। वहीं तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.