मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ा यात्रियों का सैलाब

By New31 Uttarakhand

बता दें की मौसम खुलने के साथ चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। सुहावने मौसम के बीच बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ जुट रही है। सोनप्रयाग से दोपहर 12 बजे तक कुल 9247 यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। धाम में भी दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही..बृहस्पतिवार को तीन बजे से ही सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।

वहीं सुबह छह बजे यात्रियों का पहला जत्था धाम के लिए रवाना किया गया। यहां तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण राणा ने बताया कि केदारनाथ धाम में आए दिन खराब हो रहे मौसम को ध्यान में रखते हुए ही यात्री रवाना किए जा रहे हैं। इधर गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक रात्रि प्रवास के लिए लगभग छह हजार यात्री रुके हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 1795 यात्रियों की जांच कर उपचार किया गया। इस दौरान 34 यात्रियों को ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र मार्तोलिया ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक कुल 21614 यात्रियों की जांच कर इलाज किया जा चुका है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.