पैदल चलकर तृतीय केदार तुंगनाथ पहुंचीं सारा अली खान

By New31 Uttarakhand

बता दें की फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बीते दिनों उत्तराखंड आई हुई थीं। उन्होंने तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। करीब पांच घंटे तक वह वहां रहीं और दोपहर के भोजन के उपरांत वापस चोपता लौट गईं। खराब मौसम के कारण सारा चंद्रशिला तक नहीं पहुंच पाईं। लेकिन रास्ते से ही उन्होंने बर्फ से सराबोर क्षेत्र की खूबसूरती को निहारा।उषाड़ा गांव के पर्यटक गाइड दिनेश बजवाल ने बताया कि सारा अली खान बीते छह मई को तुंगनाथ पहुंची थीं। वह चोपता से पैदल ही साढ़े तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंची थीं।

वहीं उन्होंने तृतीय केदार के दर्शन किए और भगवान शिव की स्तुति की।इस दौरान वहां मौजूद पुजारियों ने उन्हें तिलक लगाया और प्रसाद भेंट किया। दोपहर बाद करीब एक बजे वह तुंगनाथ से चंद्रशिला के लिए निकलीं, लेकिन रास्ते में ही मौसम खराब होने व बर्फबारी के कारण वापस लौट आईं।इस दौरान उन्होंने प्रकृति के खूबसूरत नजारों का भरपूर आनंद लिया। बताया कि खराब मौसम होने से वह वापस तुंगनाथ पहुंचीं और करीब तीन घंटे तक रुकी रहीं। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया।साथ ही पुजारियों, हक-हकूकधारियों और यात्रियों से बातचीत भी की।

इसके बाद वह शाम को वापस लौट गईं। इसके बाद सात मई को सारा केदारनाथ गईं। जहां दो दिन तक बाबा केदार के सानिध्य में रहते हुए वह बीते मंगलवार को वापस घर लौट गई थीं। बता दें कि वर्ष 2018 में अभिषेक कपूर के निर्देशन में निर्मित हिंदी फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान ने बालीवुड में प्रवेश किया था। इस फिल्म की शूटिंग केदारघाटी के त्रियुगीनारायण व केदारनाथ के साथ-साथ चोपता और चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर भी की गई थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.