आज सुबह उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम दडियाल टांडा के करीब 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालु छोटे हाथी वाहन में सवार होकर रामनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर माता गर्जिया देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे ,इसी बीच यह वाहन जाते समय अनियंत्रित होकर ग्राम लदुआ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया .
जिसके बाद इस वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई वहीं चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही सभी घायलों को 108 और प्राइवेट वाहनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया .
साथ ही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राम नगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी और नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में घायलों से उनका हालचाल जाना ,वही विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उपचार किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं ,घटना के संबंध में अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि अस्पताल में इस दुर्घटना में घायल 17 मरीज आए थे जिसमें एक बच्चा और दो अन्य की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है और 7 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.