जानिए उत्तराखंड में बसी विश्व की योग राजधानी के बारे में कुछ रोचक बातें

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में कई ऐसे खुबसूरत गाँव और शहर है जिन्हें देख कर अलग ही तजुर्बा और अलग ही एहसास होता है ,लेकिन क्या आप जानते है की उत्तराखंड में बसी वो जगह कोनसी है जिसे विश्व की योग राजधानी कहा जाता है ,अगर नही जानते तो चलिए हम आपको बताते है ,वैसे तो ये जगह यहा की साहसिक गतिविधियों, प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे और कई अन्य चीजों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इसे विश्व की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है ,जी हा मैं बात कर रही हूँ उत्तराखंड की गंगा और चंद्रभागा नदी के अभिसरण के साथ-साथ हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश की जो समय के साथ-साथ शहरी और प्राकृतिक पर्यटक आकर्षणों का एक अच्छा मिश्रण बन गया है। बता दें की शुरुआत से ही यह शहर अध्यात्म, योग, ध्यान और कई अन्य चीजों से जुड़े होने के कारण बेहद लोकप्रिय रहा है।वहीं अगर आप ऋषिकेश जाने की सोच रहे हैं तो सबसे अच्छा समय मई और जून के महीनों के बीच होगा।चलिए अब आपको बताते है ऋषिकेश और उसके आसपास के कुछ प्रमुख और आकर्षण स्थानों के बारे में.

लक्ष्मण झूला
लक्ष्मण झूला टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में स्थित तपोवन और जोंक नाम के कुल दो गांवों को जोड़ने वाला गंगा नदी पर बनाया गया एक बहुत प्रसिद्ध हैंगिंग ब्रिज है। पूरा पुल लोहे का बना है और नदी से करीब 70 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। और कई लोगों के लिए, यह महान आध्यात्मिक श्रद्धा का स्थान है।

त्रिवेणी घाट
घाट गंगा के तट पर स्थित त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का सबसे बड़ा घाट. त्रिवेणी घाट के बारे में सबसे आकर्षक चीजों में से एक इसकी महाआरती है जो यहां हर शाम होती है।

राफ्टिंग
वहीं अगर ऋषिकेश की बात हो और राफ्टिंग का जिक्र ना हो तो ऐसा तो नही हो सकता और कोई कैसे बिना राफ्टिंग किए ऋषिकेश जा सकता है?बता दें की ऋषिकेश में राफ्टिंग और टेंट किराए पर लेने और अन्य रहने की व्यवस्था के लिए अनुकूलित पैकेज के साथ ऑपरेटर मिल जाते हैं। राफ्टिंग पसंद करने वालों के लिए ये बेहद ही सही जगह है, और ऋषिकेश यहा आये राफ्टिंग लवर्स को कभी निराश नहीं करता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.