राज्य के पांच जिलों में है बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने इन पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

साथ ही आपको बता दें की 10 मई से मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं, मौसम साफ रहने से चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.