जल्द ही उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कर सकता है जारी, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर सकता है. बता दें की दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किए जाएंगे. ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का उपयोग कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के अंत कर आने के संभावना है.

वहीं उत्तराखंड बोर्ड जल्द ही परिणाम की डेट जारी कर सकता है. परिणाम एसएमएस और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी चेक किए जा सकते हैं.उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2023 में छात्र का विवरण, नंबर आदि महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा और 12वीं परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी.

साथ ही आपको बता दें कि 2022 में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 6 जून को घोषित किया गया था. मैट्रिक में 1 लाख 29 हजार और इंटर परीक्षा में 1 लाख 13 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इस बार भी बोर्ड दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ घोषित कर सकता है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.