राज्य में आज चटक धूप से हुई दिन की शुरुआत ,लेकिन पहाड़ी इलाकों में जारी हुआ येलो अलर्ट

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में लगातार बिगड़ रहे मोसम के बाद आज राजधानी दून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में आज ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही आपको बता दें की मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार ये बताया गया है की प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है।

वहीं जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है।वहीं मौसम विभाग ने उक्त आशंकाओं को देखते हुए लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.