यहां बारातियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,जानिए कितने है घायल ?

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तर प्रदेश के जालौन में भीषण हादसा हुआ है। बता दें कि तकरीबन रात 2:30 बजे ये हादसा हुआ। यहां बारातियों से भरी बस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और पेड़ से जा टकराई। वहीं इस हादसे में अब तक 15 से अधिक लोग घयाल है और 5 की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की एक टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।बता दें कि घटना की सूचना मिलने पर एसपी जालौन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया।

वहीं इस हादसे के बाद सभी घाय़लों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा का है, जहां रात करीब 2:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी बस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तेज रफ्तार से चल रही बस पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, घटना में मौके पर 5 लोगों की मौत और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए जालौन, माधोगढ़ के सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया और ज्यादा गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

साथ ही आपको बता दें की बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी बस रेढर थाने से रामपुरा गई हुई थी।वहीं देर रात बराती वापस लौट रहे थे इस दौरान वाहन की टक्कर से बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। घटना स्थल पर जालौन पुलिस अधीक्षक के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचीं। हादसा इतना जोरदार था कि बस खंती में जा गिरी और पेड़ से टकराने के बाद बस छत टूटकर अलग हो गई। बस में तकरीबन 40 लोग सवार थे। अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई है। टक्कर काफी जोरदार थी मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई वहीं, घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया व अन्य गम्भीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.