बता दें की हेमवंती नंदन गढ़वाल केन्द्रीय विवि में देर सायं कॉलेज युद्ध स्थल में तब्दील हो गया यहां छात्र संघ के पदाधिकारी पेट्रोल की बोतलों को लेकर डीएसडब्ल्यू बिल्डिंग में चढ़ गए और वहां आत्मदाह करने की चेतावनी छात्रो ने विवि प्रसासन को दी है .
साथ ही आपको बता दें की सभी छात्र विवि डीएसडब्ल्यू कार्यलय की छत पर ही चढ़े हुए थे ,छात्रो को मनाने के लिए विवि के उच्च अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी कॉलेज में मोजूद था लेकिन छात्रो ने किसी की भी नही मानी इस दौरान छात्र नेता विवि प्रासासन के खिलाफ नारे बाजी भी कर रहे थे।इस सब के बीच छात्रो ने छत पर जाने वाले रास्ते की ग्रिलो में ताले भी लगा दिए जिससे कोई भी अधिकारी ऊपर आके उन्हें जबरन नीचे ना उतार दे.