बदरीनाथ में शुरू हुई बर्फबारी, तस्वीरों में दिखा श्रद्धालुओं का उत्साह

By New31 Uttarakhand

बता दें की बदरीनाथ धाम में देर शाम बर्फबारी शुरू हुई तो यात्रियों ने भी इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाया। वहीं सुबह मौसम साफ होने के साथ ही बदरीनाथ धाम में रौनक लौट आई है। यात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के अलावा माणा गांव भी पहुंच रहे हैं।कई दिनों से बारिश के कारण बदरीनाथ धाम में यात्री तो पहुंच रहे थे, लेकिन वे सिर्फ धाम के दर्शनों के बाद कहीं अन्य स्थलों पर नहीं जा पा रहे थे।

वहीं आज सुबह मौसम कुछ साफ हुआ तो यात्री बदरीनाथ के दर्शनों के अलावा आसपास के क्षेत्रों का आनंद भी ले रहे हैं। शनिवार को देश के प्रथम गांव माणा में यात्रियों की खूब चहल पहल दिखी। यहां आए यात्री ऊनी कपड़े, जड़ी-बूटी, पूजा सामान, गलीचे, हथकरघा के सामान खरीदते नजर आए। जबकि कुछ महिलाएं माणा की पारंपरिक वेषभूषा को पहनकर फोटो खिंचवाते नजर आई।

साथ ही आपको बता दें की फरीदाबाद से आई अर्पिता का कहना है कि बदरीनाथ धाम के दर्शनों के साथ देश के प्रथम गांव माणा में आना एक अलग ही अनुभव रहा है।पारंपरिक परिधान में फोटोशूट किया, जिसे वह हमेशा अपने साथ रखना चाहती है। जालंधर पंजाब से आई रजनी ने बताया कि बदरीनाथ के दर्शनों के बाद वे देश के प्रथम गांव माणा आए, यहां प्रसद्धि व्यास गुफा, गणेश गुफा, भीम पुल देखा, सभी अद्भुत हैं। प्रथम चाय की दुकान में चाय पीने का अहसास अलग ही रहा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.