उत्तराखंड के बदलते मोसम ने सभी को हैरान किया हुआ है और अब खबर ये सामने आई है की उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में छह से नौ मई तक एक बार फिर बारिश की संभावना है….जबकि, मैदानी इलाकों में सात मई को बारिश हो सकती है.
वहीं ये भी कहा जा रहा है की बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं,वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह से नौ मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है ,जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने के आसार है ,साथ ही आपको बता दें की सिर्फ सात मई को मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.