रामनगर मे हुआ रोडवेज बस का बड़ा हादसा ,बस ड्राइवर की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

रामनगर से सामने आई बेहद ही दुखद खबर

हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर रामनगर आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस की भिड़ंत रामनगर हल्द्वानी नए बाईपास पुल के पास सामने से आ रही पिकअप वाहन से हो गई हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई तो वही दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद रोडवेज की बस पैराफिट तोड़कर काफी नीचे गिर गई |

जिसके बाद बस में सवार यात्रियों की पुकार सुनकर मौके से गुजर रहे लोग पुल से नीचे पहुंचे तो वही सूचना मिलने पर बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी एवं एसएसआई अनीस अहमद भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में मौजूद यात्रियों को बाहर निकालने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस वाहनों के माध्यम से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया |

घटना के बारे में जानकारी देते हुए रोडवेज बस के परिचालक करमपाल सिंह ने बताया कि बस में चालक और परिचालक सहित 18 लोग सवार थे मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस घटना में रोडवेज बस के चालक गुरु बदन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.