उत्तराखंड पीसीएस-जे की उत्तर कुंजी हुई जारी, 30 अप्रैल को हुई थी परीक्षा

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड पीसीएस-जे की उत्तर कुंजी जारी, 30 अप्रैल को हुई थी परीक्षा, 11 मई तक जता सकते हैं आपत्ति किसी भी सीरीज में किसी भी सवाल पर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान कर ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। आपत्तियां 05 मई से 11 मई के बीच दर्ज हो सकेंगी। वहीं इसके बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी और प्री परीक्षा का परिणाम जारी करेगा और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है,वहीं अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड करके अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

साथ ही आपको बता दें की आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 30 अप्रैल को हुई उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश प्री परीक्षा की चारों सेट की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की गई है।साथ ही उन्होंने बताया कि अगर किसी भी सीरीज में किसी भी सवाल पर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान कर ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। वहीं आपत्तियां 05 मई से 11 मई के बीच दर्ज हो सकेंगी और इसके बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी और प्री परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.