आज प्रदेश के पांच जिलों में है बारिश की संभावना, जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

By New31 Uttarakhand

राज्य में लगातार मोसम का मिजाज बदल रहा है …बता दें कि आज भी उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है।

वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच और छह मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन होने की संभावना है।जबकि सात मई को सभी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ एक स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.