उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी

By New31 Uttarakhand

राज्य में लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है ,बता दें की राजधानी देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बारिश हुई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। साथ ही यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।

वहीं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

साथ ही इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.