देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज रविवार को बदला हुआ रहा…राजधानी देहरादून में तड़के हल्की बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं। इससे मौसम सुहावना हो गया…वहीं रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ ही तेज वर्षा और आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली चमकने व बादलों की तेज गर्जना हो सकती है… इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन से चार दिन मौसम बदले रहने का अनुमान
आपको बता दें कि साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है…. वहीं मौसम का बदला हुआ मिजाज अगले तीन से चार दिन रहने का अनुमान है। मौसम का मिजाज बदलने से देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और टिहरी शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट किया गया जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना हैं…. कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। इसकी चेतावनी दी गई है.