बदरीनाथ हाईवे पिनौला व टैयापुल के पास मलबा आने से बंद, केदारनाथ में मौसम खुला

By New31 Uttarakhand

बदरीनाथ हाईवे रविवार सुबह चमोली बाजार के समीप बाजपुल चाडा पिनौला व टैयापुल के पास भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया…. जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी रुकी हुई है। इसके चलते यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सेकोट-कोठियालसेन सड़क से की जा रही है। इस सड़क पर बार-बार जाम लग रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

केदारनाथ में मौसम खुला-

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में सुबह घने बादल छाए हुए थे…वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही धाम में मौसम खुल गया, जिसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी… मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.