अब तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का आंकड़ा हुआ 20 लाख के पार, 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह दिख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।

वहीं चारधाम के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा के 20.05 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।इसमें केदारनाथ के लिए 7,05,892, बदरीनाथ के लिए 5,97,093, गंगोत्री 3,65,107, यमुनोत्री 3,20,930 और हेमकुंड साहिब 16,618 पंजीकरण शामिल हैं। अब तक चारधाम में 40 हजार से भी अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में लगभग 11 करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही अन्य पौराणिक एवं धार्मिक सर्किटों के दर्शन कर पुण्य के भागी बने। उन्होंने कहा कि यात्रा नियमों का पालन करने के साथ सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सभी तीर्थ यात्री पंजीकरण अवश्य कराएं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.