बता दें की युवती से बातचीत बंद होने से खफा बीटेक के एक छात्र ने उसे वीडियो कॉल लगाई और अपनी गर्लफ्रेंड के सामने ही फांसी पर झूल गया। साथ ही आपको बता दें की छात्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और एक युवती से प्यार करता था।
वहीं कुछ दिन पहले ही युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया था,और अब इस मामले के बाद पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार प्रेमनगर क्षेत्र के तुलाज इंस्टीट्यूट से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह काफी दिनों से एक युवती से प्यार करता था।
लेकिन, कुछ दिन पहले दोनों में बातचीत बंद हो गई।इस पर युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया।वहीं इस बात से वह काफी परेशान रहने लगा,बता दें की शुभम क्षेत्र के एक हॉस्टल में अपने साथी के साथ रहता था, उसका साथी रात में खाना खाने के बाद बाहर घूमने चला गया। इसके बाद शुभम ने अपने स्टेटस पर हाथ की नस काटने की फोटो लगाई और युवती से प्यार करने की बात भी लिखी थी।