पवित्र स्थान केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री, आज खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट

By New31 Uttarakhand

बता दें की केदारनाथ में मौसम साफ है, जिसे देखते हुए आज बुधवार को सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4620 यात्री धाम के लिए हुए रवाना हुए। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी आज पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।चोपता से बाबा केदार की डोली धाम के लिए रवाना हो गई है।

बता दें की केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

केदारनाथ मंदिर में एक भक्त द्वारा एक सोने का ‘छत्र’ और एक घड़ा मंदिर में स्थापित किया गया है।साथ ही आपको बता दें की कपाट खुलने के बाद धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई,वहीं रावल भीमाशंकर लिंग व पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.