बाबा केदारनाथ के द्वारे पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूजा-अर्चना कर बाबा से मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद

By New31 Uttarakhand

बता दें की केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के द्वार पर शीश नवाया ,साथ ही सीएम धाम को सुबह कपाट खुलने के समय धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वो धाम नहीं पहुंच पाए।

वहीं इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद बाबा केदार से मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और सभी श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ देव दर्शन की सुविधा मिले इसकी भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

साथ ही उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की भी प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आकर चारों धामों के दर्शन कर पुण्य के भागी बनेंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.