बिग बॉस फेम प्रियंका पर लगा है चोरी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

By New31 Uttarakhand

बात दें की टीवी के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों मुश्किलों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। जी हां, प्रियंका पर कपड़े चुराने और स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। मामला इतना बढ़ गया कि उनके ऊपर केस तक दाखिल किया जा सकता है। इंडस्ट्री की फेमस डिजाइनर इशिता का यह दावा है कि प्रियंका ने उनके ब्रांडेड कपड़े और उनका स्टाइल भी कॉपी किया है। दरअलस, प्रियंका ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। शेयर की गई इन तस्वीरों में वो बेज कलर का लहंगा पहने नजर आ रही थीं, जिसके बाद इशिता का कहना है कि ये उनके ब्रांड के कपड़े हैं, जिसे उन्होंने एक्सक्लूसिवली डिजाइन किया था।

साथ ही आपको बता दें की डिजाइनर ने ट्वीट कर प्रियंका पर चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा,“एक साइकॉटिक पीआर टीम के साथ ऑब्सेस्ड लेडी, जो दूसरों को हैरेस करना बंद नहीं कर सकते हैं. यह टॉक्सिक की डेफिनेशन है. दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई।”उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका को लगता है कि वह मेरे जैसे कपड़े पहनकर मेरी जैसे दिखने की कोशिश कर रही हैं। वह उस तरह बन सकती है, जैसी मैं हूं. हां शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद. मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए मैंने कुछ नहीं कहा। इशिता ने अगले ट्वीट में लिखा, “और कपड़े चुराए तो हैं. मैंने उसे झाड़ा, लेकिन पता नहीं इसकी दुश्मन कौन है। मैं उस पर अब कमेंट नहीं करूंगी। ब्लॉक करने के बाद अगर वह मुझे स्टॉक और कॉपी करती है तो यह उसकी प्रॉब्लम है। लगता है पहले से ही इसके बहुत दुश्मन हैं।

वहीं ”एक और ट्वीट में इशिता ने लिखा कि वैसे मांग लेती तो मैं दे देती, लेकिन पीआर करने का सही तरीका नहीं है। कुछ लड़ो इससे और खुद की लड़ाई पर पीआर करो। मुझे ऐसे अनाड़ियों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वहीं, इस बीच यह भी अफवाहें हैं कि प्रियंका पर इशिता ने केस दाखिल कर दिया है, लेकिन इस मामले पर इशिता ने सफाई देते हुए कहा है कि अभी तक उन्होंने कोई केस फाइल नहीं किया है, क्योंकि वह अभी विदेश में हैं, लेकिन वापसी के बाद वह ऐसा करेंगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.