उत्तराखंड में आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।बता दें की मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.
साथ ही विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल यानी आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।जबकि, राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।वहीं राजधानी दून में बृहस्पतिवार को मौसम खुशनुमा रहा.
हालांकि, दोपहर में चटख धूप होने से गर्मी का अहसास भी हुआ, लेकिन शाम करीब चार बजे बादल छा जाने से मौसम सुहाना हो गया। और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही दून में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं और कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है.