जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है।बता दें की सेना ने ग्रेनेड हमले से हमले की आशंका जताई है। वहीं इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं।और ये शहीद राष्ट्रीय राइफल्स के जवान बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर भारी संख्या में सेना, पुलिस और दूसरी एजेंसियों के जवान तैनात हैं,और सेना ने शुरुआती जांच के बाद आधिकारिक बयान में आतंकी हमले की पुष्टि की है.
बता दें की इस आतंकी हामले को लेकर सेना ने बताया, की “जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अज्ञात आतंकियों की ओर से ग्रेनेड के संभावित उपयोग के कारण सेना के ट्रक में आग लग गई, घटना में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवानों की शहादत हो गई है और एक जवान घायल है।वहीं इस “घटना के बाद से इलाके में सेना आतंकियों की तलाश कर रही है,और ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है।वहीं सेना ने बताया है कि राजौरी के पुंछ सेक्टर में आतंकियों ने पहले सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया ,इसके बाद उन्होंने ट्रक पर फायरिंग की.
इस बीच ट्रक में आग लग गई, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए, जबकि एक घायल हो गया। घायल जवान का राजौरी के सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है।सेना ने पहले इस घटना को ट्रक में आग लगने के नजरिए से देखा, लेकिन जब जवानों के पार्थिव शारीर पर गोलियों के निशान देखे गए, तब सेना ने इसे आतंकी हमला बताया.
जिसके बाद जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने हादसे को लेकर दुख जताया और उन्होंने कहा कि पुंछ में एक दुखद घटना में बहादुर सेना के जवानों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा.