अब नैनीताल में प्रवेश, ठिकाना, खाना और घूमना हुआ और भी महंगा

By New31 Uttarakhand

लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब पर्यटन नगरी नैनीताल में भी दिखाई दे रहा है ,और अगर आप नैनीताल में घूमने के लिए आ रहे हैं तो इस बार आपको शहर में प्रवेश करने से लेकर खाने पीने और रहने समेत अन्य सभी गतिविधियों में पिछले वर्षों के मुकाबले कई अधिक धनराशि खर्च करनी होगी। बता दें की पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष नैनीताल में घूमना महंगा हो चुका है।

बता दें की बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष नैनीताल में नौकायन का किराया दो गुना कर दिया गया है ,वहीं पूर्व में नैनीझील में आधा चक्कर नौकायन का किराया 160 रुपये था जबकि पूरे चक्कर का 210 रुपये था। लेकिन इस वर्ष अप्रैल से यह किराया बढ़ाकर आधा चक्कर का 320 रुपये और पूरा चक्कर 420 रुपये प्रति नाव का हो गया है।

साथ ही अब नैनीताल पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों को चिड़ियाघर में वन्यजीवों के दीदार के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये और भारतीय नागरिकों को 100 रुपये चुकाने होंगे, और बच्चों का किराया भी 50 रुपये हो गया है। साथ ही आपको बता दें की चिड़ियाघर के किराए में वृद्धि हाल फिलहाल में नहीं हुई है। यह वृद्धि पूर्व के वर्षों में हुई है। पूर्व में बच्चों के प्रवेश का 20 रुपये और वयस्कों का 50 रुपये किराया निर्धारित था। यही नहीं चिड़ियाघर प्रबंधन ने कॉमन सिस्टम भी शुरू किया है जिसके माध्यम से चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन और वॉटर फॉल में भारतीय नागरिक 180 रुपये में और विदेशी नागरिक 315 रुपये देकर भ्रमण कर सकते हैं।

वहीं कालाढूंगी रोड स्थित वन विभाग के बॉटनिकल गार्डन में तरह तरह की प्रजातियों के औषधीय पेड़, पौधे, फूल आदि हैं जिन्हें देखने के लिए दूरदराज से प्रकृति प्रेमी पहुंचते हैं। पूर्व के वर्षों में यहां का किराया पचास रुपये था, जिसके बाद बढ़ाकर सौ रुपये कर दिया गया है। और साथ ही वाटरफॉल का किराया 50 रुपये प्रति व्यक्ति है।

वहीं अब नैनीताल में प्रवेश के लिए सौ रुपये प्रति वाहन चुकाने होंगे। इससे पूर्व दोपहर में 60 रुपये जबकि दोपहर बाद 110 रुपये टोल टैक्स के रूप में देने होते थे, लेकिन अब सभी वाहनों का टोल टैक्स 110 रुपये लगेगा। नैनीताल के रेस्टोरेंट में खाना पीना भी महंगा हो गया है और महंगाई के चलते अधिकतर रेस्टोरेंट स्वामियों ने 10 से 15 फीसदी तक रेट बढ़ा दिए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.